Man sexually assaulted in
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर घटना के बारे में बताया
पीड़ित युवक ने अपने साथ हुए इस गलत व्यवहार की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। युवक ने एक वीडियो साझा किया है। इस गलत व्यवहार पर साथी यात्रियों की चुप्पी पर पीड़ित युवक ने सवाल उठाए। युवक ने कहा कि इस घटना की जानकारी होने पर कोच में मौजूद यात्रियों ने कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि 'बस जाने दो'। पीड़ित ने कहा कि यही घटना यदि किसी लड़की के साथ हुई होती तो सभी लोग मिलकर आरोपी को पीटना शुरू कर दिए होते।
आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी थी
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक के साथ उसकी पत्नी भी यात्रा कर रही थी। पत्नी ने अपने पति के इस कुकृत्य का बचाव किया। पत्नी ने कहा कि उसके पति से गलती हो गई। आरोपी और पीड़ित के बीच कहासुनी जब शारीरिक टकराव पर पहुंची तो पत्नी दोनों के बीच आ गई। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पीड़ित ने कहा कि 'पुणे हटिया एक्सप्रेस में मेरा शारीरिक उत्पीड़न हुआ। मैं जब सो रहा था तो छत्तीसगढ़ का रहने वाले 33 साल का व्यक्ति मेरे पास आया, उसने मेरे निजी अंग को छुआ और मुझे किस किया। जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने निर्लज्जता से कहा कि उसे यह अच्छा लगता है।'
पुरुष सुरक्षित नहीं तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या?
पीड़ित ने आगे कहा कि 'कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने आरोपी का बचाव इसलिए किया क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।' युवक ने कहा कि 'ट्रेन में यदि मेरे जैसा हट्ठा-कट्ठा नौजवान सुरक्षित नहीं है तो महिलाओं के सुरक्षित होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है
