सैफ अली खान पर हमला मामले में हिरासत में एक संदिग्ध, पूछताछ कर रही बांद्रा पुलिस

Saif Ali Khan News: संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है। आरोपी से पूछताछ के बाद अब सभी सवालों के जवाब मिल सकेंगे। आरोपी के हमले में घायल अभिनेता को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

Saif Ali Khan News: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। क्या सैफ पर इसी युवक ने हमला किया? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, बांद्रा पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के हमले में घायल अभिनेता को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उनकी सर्जरी हुई और शरीर से कांच का टुकड़ा निकाला गया। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

saif ali khan

सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार।

हिरासत में लिए गए युवक का नाम शाहिद

मुंबई पुलिस अभी जिस शख्स से पूछताछ कर रही है उसका नाम शाहिद है पुलिस ने उसे फ़ॉकलैंड रोड गिरगांव से हिरासत में लिया। शाहिद पर पहले चार से पांच हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज हैं। हालांकि क्या यह वही शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया। इस पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

End of Feed