Kerala Rape Case: केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक दलित किशोरी के साथ हुए गंभीर यौन शोषण मामले में पुलिस ने अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो विदेश में हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में बंद कमरे में अपना बयान दर्ज कराया है।
केरल का सबसे बड़ा पॉक्सो केस
जानकारी के अनुसार इस मामले में 60 संदिग्धों में से 20 लोग किशोर हैं, जिनमें से पांच लोगों की उम्र 17 साल से कम है। इस मामले में केवल दो आरोपी 30 साल से अधिक उम्र के हैं। अधिकांश आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के हैं। इस मामले में आरोपियों की संख्या और किशोरों की संलिप्तता के आधार पर यह केरल का सबसे बड़ा POCSO केस बन गया है।
चार पुलिस स्टेशन में 29 मामले दर्ज
18 वर्षीय पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके साथ 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने बार-बार यौन योषण किया। इस मामले में चार पुलिस स्टेशनों में कुल 29 केस दर्ज हुए हैं। पीड़िता के साथ हुई इस दरिदंगी का खुलासा बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान हुआ। एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षकों ने पीड़िता के बदले हुए व्यवहार के बारे में समिति की बताया। जिसके बाद समिति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और जांच शुरू की।
