नए घर में काम करने आए पेंटर से हुआ प्यार, पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

शुरुआत में इस घटना को एक सामान्य हिट-एंड-रन सड़क दुर्घटना मानकर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस की गहरी छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों ने इस राज से पर्दा उठा दिया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी।

Karnataka News: कर्नाटक के विजयपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने नए मकान में पेंटिंग का काम करने वाले पेंटर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Murder plot

पत्नी ने रची पति की खौफनाक हत्या की साजिश (AI Image)

7 महीने पहले बनवाया था नया मकान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजशेखर बीराडार के रूप में हुई है। राजशेखर और उसकी पत्नी अश्विनी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनके 6 साल के जुड़वां बेटे हैं। परिवार विजयपुरा के एकता नगर में रहता था और करीब 7 महीने पहले ही उन्होंने अपना नया घर बनवाया था।

End of Feed