अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, नाराज महिला ने दांतों से चबा डाला प्राइवेट पार्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 02:12 PM IST

UP News: मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव का है। यहां बीती रात पति-पत्नी के बीच अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिला ने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपको कान खड़े हो जाएंगे। यहां एक महिला ने अपने पति की हरकतों से परेशान होकर उसे प्राइवेट पार्ट को ही चबा डाला। हालत गंभीर होने पर पीड़ित के परिवारीजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Handcuffs

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

उधर, महिला की सास ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला अपने पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की हरकतों से परेशान थी। कई बार महिला ने इसका विरोध भी किया, लेकिन जब पति नहीं माना तो महिला ने दांतो से उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर लहूलुहान कर दिया।

End of Feed