Samastipur: समस्तीपुर में कंट्रोल रूम में फंदे से झूल गई महिला सिपाही, पुलिस महकमे में हड़कंप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 11:25 AM IST

Samastipur News: पुलिस शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि खुदकशी से पहले मृतका ने अपने पति पुलिसकर्मी सुमन कुमार के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेज दिया। जिसके बाद पति को इस घटना की जानकारी मिली। उसने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

Samastipur : बिहार के समस्तीपुर में पुलिस महकमा में उसे वक्त अफरा-तफरी माहौल हो गया जब नगर थाना परिसर स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में डियुटी पर तैनात महिला सिपाही अर्चना कुमारी ने कंट्रोल रूम कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। डायल 112 के कंट्रोल रूम के अंदर ही कमरे को बंद कर पंखे से फंदे में झूलता उसका शव मिला। स्थानीय पुलिस ने कंट्रोल रूम का कमरा तोड़कर मृतका का शव बाहर निकाला।

Suicide

समस्तीपुर में महिला पुलिसकर्मी ने खुदकुशी की।

पति ने बताया तनाव में थी उसकी पत्नी

पुलिस शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि खुदकशी से पहले मृतका ने अपने पति पुलिसकर्मी सुमन कुमार के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेज दिया। जिसके बाद पति को इस घटना की जानकारी मिली। उसने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतका अर्चना कुमारी गया जिला की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नि समस्तीपुर जिला बल में सिपाही हैं। दो माह पूर्व से मृतका के पति सुमन कुमार सस्पेंड थे। इस कारण वह काफी तनाव में थी।

End of Feed