क्राइम

रात के अंधेरे में गैर मर्द के साथ खेत में लेटी थी पत्नी, पति ने लिया देख; जला दिया जिंदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 09:03 PM IST

घटना यूपी के बरेली की है। बरेली जिले में अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Image

पत्नी को अवैध संबंध बनाता देख पति ने जला दिया जिंदा (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप सिहर जाएंगे। एक पति ने जब अपनी पत्नी को किसी और के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी ही पत्नी को जिंदा जला दिया। इस मामले में पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तो उसने पति को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली की है घटना

घटना यूपी के बरेली की है। बरेली जिले में अपनी पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ससुराल वालों का आरोप

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शाही थाना क्षेत्र के खियों की गोटिया गांव के पास एक खेत में शनिवार देर रात 35 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला था।महिला के मायके के लोगों ने उसके पति नेपाल सिंह पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रात में प्रेमी के साथ खेत में लेटी थी महिला

सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज रिश्ते थे और शनिवार आधी रात को जब उसकी नींद टूटी तो उसे पत्नी घर पर नहीं मिली। सिंह ने पुलिस को बताया कि तलाश करने पर उसने गांव के पास एक खेत में पड़े पुआल के ढेर में अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा और इस दौरान वह व्यक्ति तो भाग गया लेकिन उसकी पत्नी के उठने से पहले ही उसने पुआल में आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने महिला का अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article