कातिल बीवी...जहरीला सांप, प्रेमी के खातिर रची खौफनाक साजिश; पति को सुला दी मौत की नींद

Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ में एक और बीवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस बार शातिर बीवी ने हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने का प्रयास किया। हालांकि, उसकी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है।

Meerut Murder Case: मेरठ में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और इस सर्पदंश का मामला दिखाने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया, क्योंकि उसमें व्यक्ति की गला घोंटने के कारण मौत की पुष्टि हुई। पुलिस के एक बयान के अनुसार महिला रवीता (27) और उसके प्रेमी अमरदीप (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उसके पति का दोस्त था। सीओ अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि घटना बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में हुई। अमित कश्यप (30) उर्फ मिक्की रविवार सुबह अपने घर में मृत पाया गया। उसके बिस्तर के पास एक जहरीला सांप मिला, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी गला घोंटने के कारण हुई। रिपोर्ट के बाद, हमने मामले की विस्तृत जांच शुरू की । पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित ने आठ साल पहले रवीता से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। अमित, अमरदीप के साथ राजमिस्त्री का काम करता था, जिसके रवीता के साथ अवैध संबंध थे।

Meerut Amit Murder Case

मेरठ में पत्नी ने कराई पति की हत्या

पत्नी के प्रेम संबध की थी खबर

अमित और रवीता के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब उसे अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। सूत्रों ने बताया कि रवीता ने अमरदीप को इन झगड़ों के बारे में बताया और अमरदीप ने करीब पांच महीने पहले उसके पति के साथ काम करना बंद कर दिया। क्षेत्राधिकारी पटेल के अनुसार दोनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने अमित की हत्या की साजिश रची और ऐसा दिखाने का प्रयास किया कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है।

End of Feed