क्राइम

फ्लाइट की टिकट के लिए बेची सोने की चेन, किया मालगाड़ी का सफर; त्रिपुरा से विदिशा पहुंची 2 बच्चों की मां, हैरान कर देगी प्यार की ये कहानी

Vidisha News: कहते हैं प्यार अंधा होता है प्यार में इंसान सब कुछ भूल जाता है। इसी प्रेम के चलते दो बच्चों की मां विदिशा जिले के एक व्यक्ति को दिल दे बैठी। इसी प्यार के चलते दो बच्चों की मां अपने दोनों बच्चों को लेकर विदिशा पहुंच गई है। इतना ही नहीं दो बच्चों की मां रिंकी ने अपने प्रेमी से शादी भी कर ली है।

Image

त्रिपुरा से विदिशा पहुंची 2 बच्चों की मां

Photo : iStock

Vidisha Love Story: त्रिपुरा से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ उस शख्स से मिलने विदिशा आ गई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी अगरतला के गोमती जिले की रहने वाली रिंकी साह विदिशा आ गई जिसने सोशल मीडिया के स्नैपचैट पर चैटिंग के माध्यम से शख्स को अपना दिल दे बैठी थी। इतना ही नही महिला ने विदिशा आकर बैरसिया के आर्य मंदिर में शादी भी कर ली। रिंकी बताती है कि विगत डेढ़ साल से वह प्रदीप जाटव से स्नैपचैट के माध्यम से चैटिंग करती थी और फिर विगत 4 दिन पहले त्रिपुरा से लंबा सफर तय कर वह विदिशा आ गई जहां उसने प्रेमी प्रदीप के साथ आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है और वह अब प्रदीप के साथ ही रहना चाहती है। रिंकी साह बताती है कि वह त्रिपुरा के अगरतला से कलकत्ता तक का सफर उसने फ्लाइट से तय किया,इसके लिए उसने सोने की चेन 18500 में बेंचकर फ्लाइट का टिकट लिया और कलकत्ता से वह भोपाल आने वाली मालगाड़ी में बैठी और दो दिन का मालगाड़ी का सफर तय कर वह विदिशा आई।

महिला के पति ने दर्ज कराई थी FIR

त्रिपुरा से आई पुलिस ने बताया कि रिंकी के पति ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को कोई बहला फुसलाकर ले गया है, जब संपर्क किया तो वह विदिशा में थी और तस्दीक करने पर रिंकी का कहना है कि वह अपनी मर्जी से आई है और पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने दूसरी शादी कर ली है। वहीं प्रेमी और अब रिंकी के पति का कहना है कि हम लोग ऑनलाइन स्नैपचैट पर दोस्त थे अब हमने शादी कर ली है और रिंकी के बच्चों के भी अपना लिया है।

हालांकि रिंकी की बड़ी लड़की को उसका पति देवब्रत साह अपने साथ त्रिपुरा अपने साथ ले जा रहा है जबकि उसका दूसरा बच्चा करीब दो साल का वह अपनी मां रिंकी और प्रदीप के साथ ही रहेगा। विदिशा महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने बताया कि कुछ दिन पहले रिंकी साह नमक महिला थाने आई और उसने बताया कि वह त्रिपुरा की है और विदिशा के चिड़ौरिया गांव के प्रदीप जाटव से शादी कर ली है। वहीं त्रिपुरा पुलिस भी रिंकी साह के पहले पति की रिपोर्ट पर विदिशा आई है किंतु रिंकी साह ने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से आई है और प्रदीप जाटव के साथ ही रहना चाहती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article