सास का बनाया बाथरूम वीडियो...गलत काम के लिए दबाव बनाता था दामाद; नाखुश बीवी ने कर दिया काम तमाम

मृतक सोनू की पत्नी ने बताया कि उसकी मां उसके साथ रहती थीं और कुछ समय पहले उसकी मां ने तीन लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है और सोनू लगातार अपनी सास पर दबाव डाल रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दे।

बागपत : जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में एक शख्स की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह संपत्ति विवाद और ब्लैकमेलिंग थी। बिनौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गांव जिवाना गुलियान में रविवार सुबह सोनू (35) नामक शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

wife Killed Husband in Baghpat

(सांकेतिक फोटो-Istock)

शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सोनू का अपनी सास के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था और पूछताछ में मृतक की पत्नी सोनिया और उसकी मां सरोज ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर सोनू की हत्या की।

End of Feed