Atiq Ahmed: 44 साल पहले रखा था अपराध की दुनिया में कदम, खौफ से कांपते थे लोग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 16, 2023, 09:12 AM IST

अतीक अहमद इलाहाबाद पश्चिम सीट से लगातार 5 बार विधायक बना था। 2004-2009 से अतीक यूपी के फूलपुर से 14वीं लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।

Who Was Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस के सामने ही सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। अतीक अहमद और उसके भाई को तब गोली मारी गई जब उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। गोली मारने वाले तीन लोग थे और पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Atiq Ahmed

अतीक अहमद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाइयों की हत्या प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके में हुई। तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई पर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानिए अतीक का इतिहास।

End of Feed