क्राइम

जिस युवक की हत्या में BJP नेता को उठा ले गई थी पुलिस, वह मिला जिंदा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 01:56 AM IST

विकास सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को मीरगंज के भाजपा के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपहृत विकास के मोबाइल फोन की डिस्प्ले, उसकी हवाई चप्पल और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद करने का दावा किया था।

Image

जिस युवक की हत्या में BJP नेता को उठा ले गई थी पुलिस, वह मिला जिंदा

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक की मां ने बीजेपी नेता पर लगाया था आरोप
  • जिसके बाद पुलिस ने किया था बीजेपी नेता को गिरफ्तार
  • तब पुलिस ने सबूत भी मिलने का किया था दावा

यूपी के बरेली जिले में एक अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस युवक की हत्या के मामले में एक बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वो युवक कुछ दिनों बाद पुलिस को जिंदा मिला है।

कहां की है घटना

यह घटना बरेली जिले के मीरगंज थाने की है। यहां पुलिस ने शनिवार को ‘कथित विकास सिंह अपहरण-हत्याकांड’ मामले की गुत्थी सुलझाते हुए विकास को चंदौसी से बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार-शनिवार की रात को विकास सिंह को मीरगंज पुलिस ने उसके तहेरे (ताऊ का बेटा) भाई के घर से सकुशल बरामद कर लिया।

किसे किया था गिरफ्तार

विकास सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को मीरगंज के भाजपा के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपहृत विकास के मोबाइल फोन की डिस्प्ले, उसकी हवाई चप्पल और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद करने का दावा किया था।

तब पुलिस ने क्या कहा था

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया था कि विकास सिंह की मां मीरा सिंह ने आरोप लगाया था कि जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने साजिश के तहत उनके बेटे विकास सिंह (23) का अपहरण कर हत्या के बाद उसके शव को छुपा दिया है। उन्होंने बताया कि बीती तीन अप्रैल को विकास सिंह के मोबाइल पर फोन आया था। इस दौरान वह फोन पर बात करता हुआ घर के बाहर चला गया था, जिसके बाद से ही उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article