UP STF Chief Amitabh Yash ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में कहा कि उमेश पाल हत्याकांड के बाकी बचे हुए शूटरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। प्रयागराज पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी उनकी तलाश में जुटी है।
जल्द सभी आरोपी होंगे पुलिस की गिरफ्त में
इस दौरान अमिताभ यश ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर से जुड़े हर सवाल के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि उमेश पाल हत्या कांड में जितने भी आरोपी हैं वो सीसीटीवी फुटेज से पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुके हैं। पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है।
विदेशी हथियारों की भी तलाश
अमिताभ यश ने कहा कि ये बात सही है कि अतीक अहमद और उसके गैंग के पास काफी संख्या में विदेशी हथियार हैं। उन सभी हथियारों की भी तलाश जारी है।
अतीक के बेटे का एनकाउंटर
बता दें कि यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के छोटे बेटे असद का एसटीएफ एनकाउंटर कर चुकी है। असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। उमेश पाल, उस विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे, जिसमें अतीक अहमद फंसा हुआ है।
