क्राइम

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पप्पू यादव को धमकी किसने दी? चल गया पता, दिल्ली में बैठ पूर्णिया घूमा रहा था फोन

दिल्ली के रहने वाले महेश पांडे ने अपनी साली के नंबर से सांसद पप्पू यादव को धमकी थी। महेश पांडे का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना देना नहीं है।

Image

पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार (फोटो- Bihar Police)

KEY HIGHLIGHTS
  • पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार
  • गिरफ्तार शख्स का लॉरेंस बिश्नोई से कोई लेना देना नहीं
  • मौके का फायदा उठा दी थी धमकी

कांग्रेस सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार हो गया है। मजेदार बाद यह है कि जिस महेश पांडे नाम के शख्स ने पप्पू यादव को धमकी दी है, उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना देना नहीं है। वो तो सिर्फ मौके का फायदा उठा रहा था। पूर्णिया पुलिस ने महेश पांडे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

साली के फोन से खेला

महेश पांडे कुल समय तक सांसदों, विधायकों के आवासों पर काम किया था। जहां से उसे इन सबके बारे में जानकारी थी। हाल में वो अपनी साली के यहां यूएई गया, जहां से उसने साली के नाम पर ही एक सिम खरीदी, उसी सिम से उसने वाट्सअप बनाया। जब इंडिया वापस आया तो वाट्सअप को चालू ही रखा। इसी बीच बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई और लॉरेंस बिश्नोई गैंग चर्चित हो उठा, इसी मौके का फायदा महेश पांडे ने उठाया।

दे डाली पप्पू यादव को धमकी

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया था, लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की बात कही थी। इसी समय महेश पांडे से अपना अवसर देखा और पप्पू यादव का नंबर निकाल कर, उन्हें पहले मैसेज किया और फिर वाट्सअप कॉल के जरिए धमकी दे डाली। जिसक बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और उसने महेश पांडे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article