इनामी वांटेड महिला जालसाज गिरफ्तार, लेफ्टिनेंट संधू से भी की थी 10.5 लाख रुपए की ठगी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 15, 2023, 10:05 AM IST

धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रही एक इनामी वांटेड महिला जालसाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसने पति के साथ मिलकर लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह संधू से भी 10.5 लाख रुपए ठगी की थी।

नई दिल्ली: धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रही एक वांटेड महिला जालसाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गायत्री देवरी (Gayatri Deori) के रूप में की गई है। जिसे आरती के नाम से भी जाना जाता है। और उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20000 रुपए का इनाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीन महीने से अधिक समय तक निरंतर प्रयासों के बाद, दिल्ली के मयूर विहार में आरोपी देवरी के स्थान के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त हुई। नतीजतन एक टीम को क्षेत्र में भेजा गया और उसे 14 अक्टूबर, 2023 को पकड़ लिया गया।

wanted reward Female fraudster arrested

जालसाज महिला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गायत्री से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी शादी नाइजीरियाई नागरिक ओकेलेके फ्रैंकलाइन व्हबुंडम ज़ुले से हुई थी। पुलिस ने कहा कि अपने पति और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसने बहुत महंगे 'अकालाइट सीड्स' बेचने के नाम पर कई लोगों को धोखा दिया। उसने आगे खुलासा किया कि ऐसे ही एक मामले में, उन्होंने संजीव मेनेजेस को लालच दिया और धोखाधड़ी से उससे 44.25 लाख रुपये ठग लिए।

End of Feed