MP : प्रेम प्रसंग पर भड़की आग, प्रेमी-प्रेमिका फरार; 2 समुदायों में घमासान; घर और दुकानों में तोड़फोड़

Sagar Violence: मध्य प्रदेश के सागर में प्रेम प्रसंग पर भड़के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। 2 समुदायों ने शुरू हुए विवाद के बाद कई घरों को निशाना बनाया गया। प्रेम प्रसंग में अलग-अलग समुदाय के लड़के और लड़की के शुक्रवार की रात को अपने-अपने घर से भागने के बाद ये हिंसा भड़क गई।

Sagar Violence: सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा।

Sagar Violence

सागर हिंसा (फाइल फोटो)

बताया गया है कि उग्र भीड़ ने कई घरों को निशाना बनाया, उनमें तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

End of Feed