क्राइम

Shamli Gangrape: होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, इंस्टाग्राम दोस्त ने साथी के साथ मिलाकर की दरिंदगी, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया

Shamli Crime : पुलिस की दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी युवक से दोस्ती हुई। युवक ने दावा किया कि वह बैंक में काम करता है और उसे नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है। आरोपी ने कथित रूप से अपने एक दोस्त को महिला के पास भेजा।

Image

होटल में महिला के साथ दुष्कर्म।

Shamli Crime : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के इंस्टाग्राम दोस्त और उसके साथी पर है। महिला का आरोप है कि दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और इसके बाद उसे होटल के एक कमरे में ले गए जहां दोनों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला मेरठ की रहने वाली है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

पुलिस की दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी युवक से दोस्ती हुई। युवक ने दावा किया कि वह बैंक में काम करता है और उसे नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है। आरोपी ने कथित रूप से अपने एक दोस्त को महिला के पास भेजा और उसे देहरादून आने के लिए कहा। आरोपी ने महिला से देहरादून आने पर नौकरी देने का वादा किया। महिला जब देहरादून पहुंची तो आरोपी उससे नहीं मिला। बाद में उसे शामली जिले के थानाभवन आने के लिए कहा गया। यहां पर महिला की मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी थानाभवन का रहने वाला है।

होटल में आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया

महिला का आरोप है कि दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पीने के लिए दिया। इसके बाद वे उसे एक होटल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़िता ने एसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article