सीतापुर में हिंदू लड़की को लेकर भागा था बेटा, पड़ोसियों ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2023, 01:47 PM IST

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा पड़ोसी की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक मुस्लिम दंपत्ति को उनके पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर मार डाला। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी। मृतक दंपत्ति का बेटा एक पड़ोस की एक हिंदू लड़की को लेकर भाग गया था, इसी से पड़ोसी उससे नाराज थे।

up crime

यूपी में मुस्लिम दंपत्ति की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कुछ साल पहले की घटना

हमले में दंपत्ति अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से भाग गए। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा पड़ोसी की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।

End of Feed