क्राइम

बेटी के लव मैरिज से नाराज थे परिवार वाले, दामाद की ईंटों लाठी व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी हत्या

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 27, 2023, 03:39 PM IST

lakhimpur kheri murder news: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में 26 साल के एक युवक की सड़क पर सरेआम उसके ससुरालवालों द्वारा लाठी व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

Image

दामाद की लाठी व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है बताया जा रहा कि यहां एक युवक जिसकी उम्र करीब 26 साल थी और नाम लवकुश था, उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, हत्या का आरोप उसी की सास और पत्नी के मामा पर लगाया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

हत्या की वजह प्रेम विवाह बताई जा रही है, मृत युवक ने एक साल पहले प्रेम विवाह रचाया था जिससे उसके सुसरालवाले इस शादी से बेहद नाराज थे, मृतक अभी दो महीने पहले ही पिता बना था।

अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई

बताते हैं कि युवक को उसके ससुराल वालों ने ईंटों लाठी व लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया और इस घटना को अंजाम देकर वो फरार हो गए वहीं अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई।

लवकुश की पत्नी ने दो महीने पहले ही बच्ची को जन्म दिया था

युवक के भाई ने इस हत्या का आरोप मृतक की सास और उसके सास के भाई पर लगाया है, वहीं पुलिस ने युवक की सास और उसकी पत्नी के मामा पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के भाई ने कहा कि उसके भाई ने प्रेम विवाह किया था इसी वजह से लड़की का मामा मृतक से रंजिश रखता था बताया कि लवकुश की पत्नी ने दो महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article