यूपी के फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर चाय के शौकीन थोड़े डर जाएंगे। दरअसल यहां एक पत्नी ने अपनी पति पर चाकू से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसे चाय की तलब लगी थी और उसने अपनी पत्नी से चाय की डिमांड कर दी थी।
चाय मांगने पर पति को पत्नी ने मारा चाकू (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)
घर में फैली थी अशांति
घटना फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ का है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान नितिन के रूप में हुई है। उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। जिस घर में यह घटना घटी, उस घर में पहले से ही थोड़ी अशांति फैली थी। वजह था, दूध का गिर जाना, जिसपर पत्नी और पति के बीच पहले ही काफी बहस हो चुकी थी।
चाय की तलब
इसी गर्म माहौल में जब मामला थोड़ा सा शांत हुआ तो पति को चाय की तलब लग गई। उसने अपनी पत्नी से कहा कि एक कप चाय पिला दो, जिसपर पत्नी भड़क गई और उसने चाकू उठा लिया। कुछ देर के बहस के बाद पत्नी से चाकू से पति पर हमला बोल दिया। जबतक कोई कुछ समझ पाता, पत्नी ने चाकू से पति के सीने पर वार कर दिया। जिससे खून का फव्वारा फूट पड़ा।
गंभीर हालत में भर्ती
इस घटना के बाद नितिन को तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल को रेफर कर दिया गया। शख्स इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
