क्राइम

निर्दयी मां...बेटियों से पाना चाहती थी छुटकारा, प्रेमी के साथ मिलकर दबा दिया गला और फिर किया ये हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2023, 09:02 PM IST

राजस्थान पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुनीता और सन्नी उर्फ ​​माल्टा के रूप में हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनीता ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Image

राजस्थान में मां ने ही बेटी को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

राजस्थान(Rajasthan) में एक कलयुगी मां ने अपना ऐसा चेहरा दिखाया है कि उसकी कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आम तौर पर मां अपने बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करती हैं, जान देने के लिए तैयार रहती हैं, लेकिन यूपी की रहने वाली इस निर्दयी मां ने अपनी ही बेटी को प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया है।

क्या है मामला

मामला श्रीगंगानगर का है। यहां फतुही रेलवे स्टेशन के पास एक बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर मिले एक वीडियो के सहारे पुलिस, बच्ची की मां तक पहुंची। वहां उसके माता-पिता गायब मिले। पुलिस को शक हुआ। पता चला कि बच्ची की हत्या में मां का ही हाथ है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मां और उनके प्रेमी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चियों से चाहती थी छुटकारा

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के पांच बच्चे हैं। महिला यूपी की रहने वाली है। तीन बच्चे महिला के पति के साथ यूपी के रहते हैं। दो लड़कियां अपनी मां के साथ रहती थी। मां इन बेटियों से छुटकारा पाना चाहती थी।

प्रेमी के साथ

राजस्थान में महिला के साथ उसका प्रेमी सन्नी भी रहता था। महिला ने सन्नी के साथ बेटियों को मारने का प्लान बनाया। इस क्रम में निशाना बनी तीन साल की मासूम। मां ने पहली अपनी बेटी का गला दबाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने के लिए चल पड़ी।

इस चूक से पकड़ी गई

महिला और उसके प्रेमी का प्लान था कि वो ट्रेन पर चढ़ जाएंगे और किसी नहर में लाश को फेंक देंगे। मां, शव को चादर में बांधकर प्रेमी के साथ स्टेशन पहुंच गई। वहां ट्रेन में चढ़ी और चल दी। रास्ते में पड़ने वाली नहर में उसने बच्ची के शव को फेंकने के लिए दरवाजे खोला और हवा में लाश को उछाल दिया, लेकिन यहां भाग्य ने उसे धोखा दे दिया, लाश नहर में न जाकर ट्रैक पर ही गिर गई। जहां से पुलिस को ये लाश मिली और फिर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article