क्राइम

एक कप चाय मिलेगी...पति ने जैसे ही बोला, चाकू ले टूट पड़ी पत्नी! सीना दिया फाड़

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 06:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में चाय मांगने पर पत्नी द्वारा पति पर चाकू से हमला करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चाय मांगने पर आक्रोशित पत्नी ने पति पर हमला कर दिया। जिसमें वो काफी ज्यादा घायल हो गया और अस्पताल में पड़ा हुआ है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

चाय मांगने पर पति को पत्नी ने मारा चाकू (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

यूपी के फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर चाय के शौकीन थोड़े डर जाएंगे। दरअसल यहां एक पत्नी ने अपनी पति पर चाकू से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसे चाय की तलब लगी थी और उसने अपनी पत्नी से चाय की डिमांड कर दी थी।

घर में फैली थी अशांति

घटना फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ का है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान नितिन के रूप में हुई है। उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। जिस घर में यह घटना घटी, उस घर में पहले से ही थोड़ी अशांति फैली थी। वजह था, दूध का गिर जाना, जिसपर पत्नी और पति के बीच पहले ही काफी बहस हो चुकी थी।

चाय की तलब

इसी गर्म माहौल में जब मामला थोड़ा सा शांत हुआ तो पति को चाय की तलब लग गई। उसने अपनी पत्नी से कहा कि एक कप चाय पिला दो, जिसपर पत्नी भड़क गई और उसने चाकू उठा लिया। कुछ देर के बहस के बाद पत्नी से चाकू से पति पर हमला बोल दिया। जबतक कोई कुछ समझ पाता, पत्नी ने चाकू से पति के सीने पर वार कर दिया। जिससे खून का फव्वारा फूट पड़ा।

गंभीर हालत में भर्ती

इस घटना के बाद नितिन को तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल को रेफर कर दिया गया। शख्स इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article