UP Crime News: उत्तर प्रदेश से एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक जोड़े को शादी किए हुआ सात साल हो गए, लेकिन बच्चा नहीं हुआ। पति और पत्नी दोनों इसे लेकर परेशान रहते थे, पत्नी को डर था कि कहीं उसका पति दूसरी औरत के साथ न चला जाए। पत्नी पति पर शक करती थी, लड़ाई करती थी, बच्चा हो जाए, इसके लिए इलाज से लेकर दुआ तक करती थी, लेकिन एक दिन पत्नी ने अपना एक अलग ही रूप दिखाया।
मेरठ में पत्नी ने पति का गुप्तांग काट
ये भी पढ़ें- एक पति को बचाने के लिए जेल गई, दूसरी ने पति को ही नीले ड्रम में दफना दिया! प्यार और अपराध के बीच शालू-मुस्कान की दो कहानियां
पति का दावा- पत्नी ने लिंग काटा
एक दिन पति जब घर पहुंचा, तब भी घर में तनाव था। रात में जब पति सोया था तो पत्नी चाकू लेकर आई और पति के लिंग पर हमला कर दिया। घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन की है। यहां पर एक महिला पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने क्या कहा?
क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात शबनम नाम की महिला ने अपने पति को चाकू से घायल किया। महिला को अपने पति के किसी दूसरी महिला से दोस्ती होने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद के बाद घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है।
पत्नी से पहले पिलाई थी कॉफी
घायल पति का आरोप है कि रात में पत्नी ने उसे कॉफी पिलाई, जिसके बाद उसे अत्याधिक नींद आने लगी। उसके मुताबिक, इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला किया गया। उसने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान वह पूरी तरह होश में नहीं था और बाद में परिजनों और आसपास के लोगों से उसे घटना की जानकारी हुई।
सात साल पहले हुई थी शादी
घायल पति का कहना है कि दोनों की शादी करीब साढ़े सात साल पहले हुई थी। उसका दावा है कि पहले भी इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता रहा है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी को आशंका थी कि संतान न होने की स्थिति में वह दूसरी शादी कर सकता है। इसी को लेकर पत्नी नाराज रहती थी। इस मामले में अभी तक पत्नी का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोप और दावे पति की ओर से किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला को हिरासत में लिया गया है और मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े आरोपों, परिस्थितियों और चाकू से हमले के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
