UP Crime: कन्नौज में 'सर तन से जुदा' करने की नीयत से 2 युवकों पर जानलेवा हमला, इस दल का कार्यकर्ता निकला एक पीड़ित

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 2 युवकों का सर तन से जुदा करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित युवकों में एक बजरंग दल से जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरा सरकारी ट्यूबबेल का कर्मचारी है।

Kannauj Crime: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 युवकों का सर तन से जुदा करने की कोशिश की गई है। पीड़ित युवकों में एक बजरंग दल का कार्यकर्ता है। मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज में 2 हिंदू युवकों की गर्दन काटने का प्रयास किया गया है। चांद मियां नामक व्यक्ति पर इस हमले का आरोप है। इस शख्स ने देर रात दोनों युवकों पर अलग-अलग हमला किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में एक सरकारी ट्यूबबेल का कर्मचारी है और दूसरा बजरंग दल से है। पीड़ितों की पहचान बजरंग दल से जुड़े आकाश और ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश के रूप में हुई है।

Kannauj Crime

कन्नौज में दो युवकों पर हुआ जानलेवा हमला

घायलों ने बताई आपबीती

बजरंग दल से जुड़े पीड़ित आकाश बाजपेयी ने कहा मैं गणेश पंडाल से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चांद मियां नाम के शख्स ने मेरी गाड़ी को रोक लिया और कहा कि इधर से मत जाओ, दूसरे रास्ते से जाओ। जब मैंने कहा कि मैं इसी रास्ते से निकलूंगा, तब चांद मियां ने मेरी गर्दन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने घर की तरफ और हथियार लेने के लिए दौड़ा तो मैं वहां से निकल गया। आकाश ने कहा कि हमारे लोगों को इसी तरह से निशाना बनाया जा रहा है।

End of Feed