केंद्रीय मंत्री की बेटी संग छेड़छाड़ मामला, पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई थी।

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने पत्रकारों के बताया कि केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में अनिकेत भोई, किरण माली और अनुज पाटिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

छेड़छाड़ के मामले में मुक्ताईनगर थाने में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अनिकेत भोई इस अपराध का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ मारपीट समेत चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed