क्राइम

Himani Murder: हिमानी मर्डर मामले में नया मोड़, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अटैची ले जाते दिखा-Video

Rohtak's Himani Murder CCTV: रोहतक की चर्चित कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी को हिमानी के शव को अटैची में बंद करके ले जाते हुए देखा जा सकता है।

Image

हिमानी मर्डर मामले में CCTV फुटेज आया सामने

Congress Leader Himani Murder CCTV: सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए 28 फरवरी को रात करीब 10 बजे हाथ में काले रंग का ट्रॉली बैग लेकर कहीं जा रहा है। वीडियो में वह बेखौफ होकर हिमानी के शव को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना 28 दिसंबर की है, जब आरोपी ने दिन में ही हिमानी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को अटैची में बंद करके रात के वक्त नरवाल की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया।

हिमानी के शव को लेकर जाते हुए आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिससे पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिला है। वीडियो में आरोपी के चेहरे को साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता।

बता दें कि हिमानी मर्डर केस में आरोपी सचिन को पुलिस ने सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी अमित श्योराण की कोर्ट ने आरोपी सचिन को सिर्फ तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

इन सब के बीच, हिमानी के परिजनों को हिमानी का शव सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले मृतका की मां सविता ने कहा था कि अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

बस स्टैंड पर एक सूटकेस में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ

बता दें कि शनिवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड पर एक सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ। सूटकेस में शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतका की पहचान कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो युवा नेता के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय थीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article