क्राइम

केंद्रीय मंत्री की बेटी संग छेड़छाड़ मामला, पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने पत्रकारों के बताया कि केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में अनिकेत भोई, किरण माली और अनुज पाटिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

छेड़छाड़ के मामले में मुक्ताईनगर थाने में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अनिकेत भोई इस अपराध का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ मारपीट समेत चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सभी सात आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और उनके साथ मौजूद अंगरक्षकों से भी झड़प की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article