atiq ahmed aide lalla gaddi surrender: उमेश पाल मर्डर केस में माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गों को एनकाउंटर का डर सता रहा है यही कारण है कि वो सरेंडर करने की फिराक में हैं, इसी क्रम में बरेली में जेल में बंद अशरफ अहमद के साले सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी ने सोमवार रात सरेंडर कर दिया, बताते हैं कि लल्ला गद्दी ने किसी जरिए से एसओजी टीम तक खबर पहुंचाई थी।
बरेली में जेल में बंद अशरफ अहमद के साले सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी ने सोमवार रात सरेंडर कर दिया
बताते हैं कि इसके बाद देर रात उसने एसओजी टीम (SOG) के सामने सरेंडर कर दिया एसओजी के सामने सरेंडर का उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। ध्यान रहे कि उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद मुख्य आरोपी है वहीं, बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ पर भी हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस को इसी क्रम में लल्ला गद्दी की पुलिस को तलाश थी, जो अब तक फरार था वहीं उसके सरेंडर के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है इसे पुलिस एनकाउंटर का डर बताया जा रहा है।
मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर ने कर दिया ध्वस्त
इससे पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान पर सोमवार को बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस मकान का नक्शा पास नहीं था और इसे अवैध तरीके से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम दोपहर शिवकुटी थाना अंतर्गत तेलियरगंज के रसूलाबाद में स्थित गुलाम के मकान पर पहुंची। प्रशासन ने मकान खाली करवाने के बाद मकान के सामने सड़क के दोनों रास्तों पर बैरिकेड लगा दिया और दो बुलडोजर को मकान ढहाने के काम में लगाया गया।
अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम
इस मामले में अतीक अहमद के भाई, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, उनके बेटे समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पत्नी शाइस्ता परवीन और अतीक का आरोपी बेटा फरार हो गया है। पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरे अपराधियों पर पांच लाख का इनाम रखा गया है।
