बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चेन,... CCTV मे क़ैद हुई करतूत

सीसीटीवी में दो बदमाश पहले महिला की रेकी करते हैं फिर मौका देख कर गले से चेन छीन कर फरार हो जाते हैं इस मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है

बेला थाना क्षेत्र के शेरपुर रोड में एक महिला के साथ चेन स्नैन्चिंग की घटना सामने आई है, बदमाशों ने घर जा रही पैदल महिला डॉ वंदना कुमारी के गले से चैन छीन कर फरार हो गए, महिला शेरपुर नारायण की रहने वाली है, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महिला किसी काम से मार्किट गई थी उसके बाद वह घर लौट रही थी तभी उसके पीछे मोटर साइकिल सवार दो बदमाश पड़ जाते हैं महिला की रेकी कर मोटरसाइकिल सवार सनशाइन स्कूल तक आते हैं फिर वापस जाते हुए महिला के गले से चैन छीन लेते हैं, इससे महिला बेसुध होकर निचे गिर जाती है, स्थानीय लोग दौड़ते हैं तब तक बदमाश फरार हो जाते हैं...

End of Feed