बड़ी साजिश! दो खाते, 903 करोड़ रुपये...हिंदुस्तान में ही बैठे चीनी नागरिक ने फैला रखा था लूट का धंधा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:47 PM IST

दिल्ली और मुंबई से हवाला घोटाला चलाने के आरोप में चीनी नागरिक लेक उर्फ ​​ली झोंगजुन और ताइवान के नागरिक चू चुन-यू को आठ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस स्कैम का भंडाफोड़ हैदराबाद पुलिस ने किया है। इस मामले में इनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच जारी है।

अभी तक लोन ऐप के सहारे चीनी नागरिक भारतीयों को लूट रहे थे, अब एक दूसरी तरह के घोटाले का पता चला है। अब निवेश के नाम पर भी चीनी, हिंदुस्तानियों को लूटने में लगे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा हैदराबाद पुलिस ने किया है।

hyderabad police

हैदराबाद पुलिस ने 903 करोड़ के घोटाले में 2 चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार

क्या है खेल

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बुधवार को हवाला घोटाला चलाने वाले दस आरोपियों को दिल्ली और मुंबई से गिरफ्तार किया। हैदराबाद पुलिस से एक शख्स ने शिकायत की थी कि LOXAM नाम के ऐप में निवेश करने के बाद उससे 1.6 लाख रुपये की ठगी की गई है। जांच में पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता के पैसे इंडसइंड बैंक के बैंक खाते में Xindai Technologies Pvt Ltd के नाम से जमा किए गए थे। यह बैंक खाता आरोपी वीरेंद्र सिंह ने खोला था, जिसने खुलासा किया कि उसने एक चीनी नागरिक जैक के आदेश पर ये बैंक खाता खोला था। वहीं संजय नाम के शख्स ने ताइवान के नागरिक चू चुन-यू द्वारा संचालित 15 अन्य बैंक खाते खोले थे। इन्हीं खातों के जरिए हेरफेर की जा रही थी।

End of Feed