क्राइम

चूहे भगाने के लिए कंपनी ने कर दिया ऐसा जहरीला छिड़काव, दो बच्चे की हो गई मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

रसायन के छिड़काव के बाद जब सुबह सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्होंने अपने दोस्त से मदद मांगी। इसके बाद परिवार के चारों सदस्यों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Image

चेन्नई में चूहे मारने वाली दवाई से दो बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शख्स चूहों से इतना परेशान हो गया कि उसने घर में चूहे मारने वाली दवाई की छिड़काव एक कंपनी से करवा लिया। इस छिड़काव के बाद चूहों का क्या हुआ वो तो पता नहीं, लेकिन इस जहरीले रसायन ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया। दो बच्चे की मौत हो गई है, साथ ही माता-पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस को रसायन पर संदेह

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एक अपार्टमेंट में कीट नियंत्रण सेवा कंपनी द्वारा चूहों को मारने के लिए जहरीले रसायन का छिड़काव करना चार-सदस्यीय परिवार के लिए घातक साबित हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि छह और एक साल की उम्र के दो बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। पुलिस को संदेह है कि चूहे मारने वाला रसायन सांस के जरिये पीड़ितों के शरीर में प्रवेश कर जाने से यह घटना घटी।

दो लोग हिरासत में

पुलिस ने कहा कि कुंद्राथुर में अपार्टमेंट में सेवा प्रदान करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। चूहे मारने के जहर के रूप में 13 नवंबर को परिवार पर यह विपत्ति आई। एक कीट नियंत्रण सेवा प्रदाता कंपनी के प्रतिनिधि ने अपार्टमेंट में रासायनिक पाउडर का छिड़काव किया था, क्योंकि चूहों से निपटने के लिए उससे उसकी सेवाएं मांगी गई थीं। कमरे में रसायन के छिड़काव से बेपरवाह अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहने वाले एक बैंकर गिरिधरन ने सोने से पहले एयर कंडीशनर चालू कर दिया।

अस्पताल में बच्चों ने तोड़ा दम

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्होंने अपने दोस्त से मदद मांगी। इसके बाद परिवार के चारों सदस्यों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी बेटी और बेटे ने जहां बृहस्पतिवार को कुंद्राथुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं गिरिधरन और उनकी पत्नी पवित्रा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article