Video: कैफे ले जाकर नशीली कॉफी पिलाकर किया रेप, पुलिस ने यूं दबोचा आरोपियों को, भीलवाड़ा का है मामला

Rape News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवती के साथ एक साल पहले कैफे ले जाकर नशीली कॉफी पिलाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

rape news: भीलवाड़ा शहर में रहने वाली एक युवती के साथ एक साल पहले कैफे ले जाकर नशीली कॉफी पिलाकर रेप करने और फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट लिखवाने के महज़ कुछ घंटों के भीतर घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

rape

प्रतीकात्मक फोटो

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नारुका ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने में पेश होकर एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि मार्च 2024 में उसके साथ बड़ला चौराहे पर स्थित एक कैफे मे एक युवक ने जबरन नशीला पदार्थ पिला, डरा धमका कर अलग-अलग समय पर उसके साथ रेप किया।

End of Feed