क्राइम

UP Crime: नोएडा में बैठ अमेरिकी को ठगते थे ठग, STF ने रंगे हाथ 16 को दबोचा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 12:05 AM IST

फ्तीश के दौरान एसटीएफ की टीम को पता चला कि नितिन श्रीवास्तव का साझेदार दिव्य शर्मा फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर रहा है।

Image

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरफ्तार (प्रतीत्मक फोटो- Pixabay)

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध रूप से कॉल सेंटर का संचालन करके अमेरिका के नागरिकों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर पांच महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के सूत्रों ने रविवार को बताया कि बल की एक टीम ने अवैध रूप से कॉल सेंटर चलाकर अमेरिका के दो नागरिकों से ठगी के मामले में शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मदद से ठग गिरोह की पांच महिला सदस्यों समेत कुल 16 लोगों को जिले के फेज-1 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार

इनमें दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश, दीपू कुमारी, श्रेया, सोनी कुमारी, काजल मिश्रा, तमन्ना, उपासना, तुषार, देवेन्द्र सिंह, वीरेश माथुर, विपुल कुमार, सुमित नेहरा, उद्दयान, शबी अहमद, सुहैल रजा और अमित कुमार शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये लोगों के कब्जे से 40 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के दस्तावेज और डेटा भी बरामद किया गया है।

मिली थी शिकायत

उन्होंने बताया कि अमेरिकी नागरिक डेवन मिशेल ने ई-मेल के जरिये शिकायत की थी कि नितिन श्रीवास्तव नामक व्यक्ति द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेंटर के माध्यम से कॉल कर उसके बैंक ऑफ अमेरिका के खाते से धनराशि हांगकांग के एचएसबीसी बैंक के खाते में स्थानांतरित की गयी है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एक टीम गठित कर जांच की जा रही थी।

जांच में हुआ खुलासा

सूत्रों ने बताया कि तफ्तीश के दौरान एसटीएफ की टीम को पता चला कि नितिन श्रीवास्तव का साझेदार दिव्य शर्मा फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर रहा है। इस सूचना को स्थानीय पुलिस से साझा किया गया जिसकी मदद से शर्मा समेत गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article