ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: घर में अकेले देख मासूम भाई-बहन से डिजिटल रेप, इसके बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जानिए पूरा प्रकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 05:40 PM IST

Gautam Budh Nagar Police Action: गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग भाई-बहन के साथ इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है। आरोपी को मौके से लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

Image

ग्रेटर नोएडा में पड़ोस के अधेड़ व्यक्ति को नाबालिग भाई बहन से डिजिटल रेप करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र का है ये मामला
  • आरोपी को लोगों ने मौके से पकड़ने पर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
  • भाई - बहन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया




Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली के एक कस्बे में नाबालिग भाई -बहन के साथ पड़ोस के ही एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने डिजिटल रेप किया। आरोपी को पीटने के बाद उसे दनकौर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पीड़ित भाई -बहन को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में है। डिजिटल रेप ऐसा उत्पीड़न है जो उंगली, अंगूठा तथा पैर की उंगली के माध्यम से किया जाता है। यहां डिजिटल का मतलब उंगली को माना जाता है। साधारण भाषा में कहा जाए तो यौन उत्पीड़न के लिए हाथ या पैर की उंगलियों का इस्तेमाल करने की क्रिया को डिजिटल रेप कहा जाता है।

घर में किसी के न होने का उठाया फायदा

पुलिस ने बताया है कि, कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि, वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था। उसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के राशिद नाम के शख्स ने उनके घर में पहुंचकर उसके 6 साल के मासूम बेटे और 7 साल की बेटी के साथ डिजिटल रेप किया। आरोपी ने दोनों से परिवार को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बाद में जब पिता घर पहुंचे तो दोनों बच्चों ने रोकर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी थी। जिसके बाद पिता ने पड़ोसियों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर उसकी मौके पर ही जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आना-जाना था घर में

बता दें कि, आरोपी ने दोनों भाई- बहन को डरा धमाका कर उनके कपड़े निकलवाए। जिसके बाद इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि, आरोपी उनके घर पर आता जाता रहता था। आरोपी को जानकारी थी कि, परिवार के लोग घर पर नहीं है। उसी दौरान उसने बच्चों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए दनकौर कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह ने बताया है कि, आरोपी राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article