क्राइम

3 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, आपबीती सुन सिहर उठेंगे आप

Jharkhand Gangrape: झारखंड के खूंटी में पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Image

तीन किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में 18 नाबालिगों हिरासत में (प्रतीकात्मक फोटो)

Jharkhand Gangrape: झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में तीन किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है और पीड़ित लड़कियों की सोमवार को चिकित्सा जांच कराई जाएगी।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं।

आरोपियों के चंगुल से 2 लड़कियां फरार

परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, पांच लड़कियों में से तीन किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) से लड़कों ने बलात्कार किया। आरोपियों ने पहले 5 नाबालिग लड़कियों को अगवा किया और फिर गैंगरेप को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह 2 लड़कियां निकलकर भागने में कामयाब रहीं, उन्होंने इस दिल दहला लेने वाली घटना के बारे में गांव में जाकर लोगों को बताया इस घटना से इलाके में सनसनी है।

सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया गया

पुलिस एसपी ने कहा, 'रविवार को रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना सामने आई।' उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की, जिसने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया। कुमार ने कहा, 'आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़कियों की जल्द से जल्द चिकित्सा जांच कराई जाएगी।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article