शहर

मुस्लिम युवकों पर युवती से गैंग रेप का आरोप, छत से फेंकने का भी आरोप, नरसिंहपुर का है मामला-Video

नरसिंहपुर में 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप की घटना सामने आई है इस मामले में आरोप चार मुस्लिम युवकों पर लगा है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरसिंहपुर में मुस्लिम युवकों पर 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप का आरोप लगा है साथ ही आरोपी पर युवती को छत से फेंकने के भी आरोप है, इस मामले में गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है, एक नाबालिग समेत चारों आरोपी गिरफ्तार किए गए। नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अन्तर्गत दो दिन पहले 19 वर्षीय युवती से हुए गैंग रेप में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई है।

चारों आरोपी मुस्लिम है, मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अन्तर्गत का है, जहां युवती से गैंगरेप का‌ आरोप है। एक आरोपी पर रेप और अन्य लोगों पर सहयोग करने के आरोप हैं, आरोप लगा है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने गला दबाकर पहले रेप किया और उसके बाद छत से फेंक दिया।

इसमें युवती के सिर पर एवं रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं, युवती को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में जबलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिवार से मिलने विधायक और मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पहुंचे और मुआवजे का ऐलान किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article