कन्नड के चैलेंजिंग स्टार दर्शन के खिलाफ वो 10 सबूत, जिससे रेणुकास्वामी हत्याकांड में गए नप; पत्नी से बेवफाई और प्रेमिका के इश्क ने कर दिया बर्बाद

पवित्रा गौड़ा एक कन्नड़ एक्ट्रेस है, जिसने इस साल जनवरी में अभिनेता दर्शन के साथ तस्वीरें शेयर करने के बाद सुर्खियाँ बटोरीं। इसी फोटो से पता चला कि पवित्रा एक दशक से दर्शन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Renukaswamy Murder Case: कहते हैं कि शादी के बाद दूसरी लड़की से अफेयर (Extra Marital Affairs) आदमी की जिंदगी को तबाह कर देता है। इसमें आम से लेकर खास लोग तक बर्बाद होते रहे हैं। फिर भी इंसान ऐसी गलती करते ही रहता है, ऐसी खबरें आती ही रहती हैं। इस बार ऐसी गलती एक ऐसे शख्स ने की है, जो पर्दे पर कई चरित्रवान कैरेक्टर की भूमिका निभा चुका है। कन्नड के टॉप के एक्टर हैं, चैलेंजिंग स्टार कहलाते हैं, लेकिन पत्नी से बेवफाई और प्रमिका से इश्क ने इस एक्टर को अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। हम बात कर रहे हैं कन्नड एक्टर दर्शन थुगुदीप (Darshan Thoogudeepa) की। जो इस समय अपनी प्रेमिका पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) के साथ जेल में हैं।

Renukaswamy Murder Case.

रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन प्रेमिका पवित्रा गौड़ के साथ गिरफ्तार

End of Feed