क्राइम

Bikaner Loot: ज्वेलर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर आभूषण ले उड़े चोर, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 12:27 AM IST

Bikaner Loot: बीकानेर में एक ज्वेलर की दुकान में बहुत ही अजीब तरीके से लूट को अंजाम दिया गया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस इसी की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।

Bikaner Loot: राजस्थान के बीकानेर में एक दुकानदार के साथ लूट के समय दो लुटेरों ने मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया है। दरअसल जब लुटेरे दुकान में डाका डालने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पहले दुकानदार को निशाना बनाया।

लुटेरे दुकान के अंदर जैसे ही घुसे उन्होंने दुकानदार पर हमला बोल दिया। उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंका और ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। इस दौरान दुकानदार ने काफी प्रतिरोध किया। उसने चोरों को पकड़ भी लिया था, लेकिन वो वहां से दुकानदार को मारकर भागने में सफल रहे। इस दौरान यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी है। चोरा का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article