क्राइम

Video: 'स्पाईडर मैन चोर' की 36 चोरी की दास्तान, 'पाइप' पकड़कर बिल्डिंग में चढकर करता था चोरी

Mumbai Spider Man thief: महज 12 घंटे में मलाड पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, चोर के पास से 36 लाख 40 हजार के सोने के गहने और हीरे बरामद हुए हैं।

Image

स्पाइडरमैन चोर मुंबई

Mumbai Spider Man thief: मुंबई की मालाड पश्चिम रामबाग लेन एडवांट प्लाजो बिल्डिंग में आधी रात को स्पाइडर-मैन की तरह बिल्डिंग में चढकर चोरी करने वाले शातिर चोर को मालाड पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया, शातिर चोर ने 36 लाख 40 हजार के सोने के गहने और हीरे की चोरी कर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के गहने भी जब्त कर लिया CCTV में दर्ज हुआ पाइप से बिल्डिंग में चढ़ते हुए स्पाइडर मैन चोर की वारदात,जेल से छूटते ही देता है वारदात को अंजाम, पुलिस का खौफ नही है स्पाइडरमैन चोर को।

मालाड पुलिस को 100 से ज्यादा सीसीटीवी, तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी को जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन की पटरी पर बसे झोपड़े में होने की जानकारी मिली..मलाड पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को फिल्मी स्टाइल में जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन की पटरी पर 1 किलोमीटर दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम 23 साल का संतोष सुरेश चौधरी उर्फ वैतू है आरोपी के पास से 36 लाख 40 हजार के सोने के गहने और हीरे बरामद हुए हैं।मलाड पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी के ऊपर 36 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है जेल से बाहर आते ही चोरी को देता है अंजाम..

शातिर चोर कुछ ही मिनटों में चोरी कर फरार हो जाया करता था

मालाड में 9 अप्रैल की देर रात घटना से एक दिन पहले आरोपी जेल से ज़मानत पर बाहर आया था। शातिर चोर कुछ ही मिनटों में चोरी कर फरार हो जाया करता था, मलाड पुलिस आरोपी से जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक मलाड पुलिस स्टेशन की हद में कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और इसके साथ और कितने लोग इस चोरी की वारदात में शामिल हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article