दिल्ली पुलिस दावा करती है कि अपराधियों के साथ समझौता नहीं। लेकिन 14 जनवरी को शक्ति नगर के राजनगर इलाके में एक 42 साल के शख्स के साथ बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। जब पीड़ित ने प्रतिरोध किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हनी कालरा के दाहिने पैर में चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली
#WATCH | CCTV footage of January 14 from Delhi's Shakti Nagar, Roop Nagar area, where 4 people on 2 motorbikes loot… t.co/0ibapuOLIp
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उस व्यक्ति से 5 लाख रुपये लूट लिए, जिसे उसने अपने नियोक्ता के लिए भुगतान के रूप में प्राप्त किया था।घटना के वीडियो में आरोपी को कालरा पर गोली चलाते, लूटपाट करते और फिर मौके से भागते देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
