क्राइम

VIDEO: ग्वालियर में ABVP नेताओं को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 03:22 PM IST

Gwalior Video: मामला रात 2 बजे का है, जब एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर बैठे दो लोगों को कुचलने का प्रयास किया । पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। कार इतनी तेज रफ्तार से थी, टक्कर लगने के बाद स्कूटी पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।

ग्वालियर में 14 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP)के दो नेताओं को कुचलने की कोशिश की गई। मामला रात 2 बजे का है, जब एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर बैठे दो लोगों को कुचलने का प्रयास किया । पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। कार इतनी तेज रफ्तार से थी, टक्कर लगने के बाद स्कूटी पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। लेकिन किस्मत अच्छी थी, कि उनकी जान बच गई।

रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने पिस्टल से फायर कर पहले दोनों युवकों को धमकाया, फिर कार से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर बैठे दोनों ABVP नेता, उछलकर गिर गए। कार सवार अज्ञात आरोपियों की संख्या 5 बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुरार निवासी हिमांशु शर्मा की शिकायत दर्ज कर ली गई है। और धारा 307, 294, 506 व 34 के तहत FIR भी दर्ज हुई है।

अब तक 2 गिरफ्तार

पूरी घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित फालका बाजार रोड पर हुई। पुलिस ने कार के नंबर से हुई आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। और इस मामले में विशाल भदौरिया और पुष्पेंद्र कौरव को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी NSUI के बताए जा रहे हैं पकड़े गए आरोपियों के 3 साथी यतेंद्र सिंह, पारस यादव और विशाल तिवारी अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को जीवाजी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते यह हमला हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article