एनकाउंटर में जफर जख्मी लेकिन इस पति के दर्द को कौन सुनेगा, जानिए क्या है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 11:21 AM IST

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में हुए एनकाउंटर में एक महिला की जान चली गई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए।

आखिकार 1 लाख के इनामी बदमाश जफर को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है और वो अस्पताल में भर्ती है। लेकिन इसके पीछे की एक कहानी और जिसकी वजह से ना सिर्फ यूपी पुलिस की किरकिरी हुई, बल्कि एक शख्स की पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। उत्तराखंड में काशीपुर के भरतपुर गांव में गुरताज भुल्लर रहते हैं। तीन दिन पहले मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा थाने को जानकारी मिली कि जफर भरतपुर गांव में है। पुलिस पार्टी उस गांव पहुंचती है, घेरेबंदी के क्रम में गोलीबारी होती है। लेकिन जफर वहां से फरार होने में कामयाब हो जाता है। हालांकि एनकाउंटर की कीमत गुरताज भुल्लर की पत्नी को चुकानी पड़ती है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस घटना के बाद यूपी पुलिस महकमे में हड़कंप मचता है और डीआईजी मुरादाबाद से सवाल जवाब भी होता है।

gurtaj singh

मुठभेड़ के दौरान गुरताज सिंह की पत्नी हुईं थीं शिकार

मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए

End of Feed