Amritpal Singh News: असम की जिस जेल में बंद है अमृतपाल सिंह, वहां से मिला स्पाई कैम, सिम, स्मार्टफोन और पेन ड्राईव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 10:19 PM IST

Amritpal Singh News: तलाशी के दौरान जब्त किए गए तकनीकी उपकरणों में एक सिम के साथ एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, एक कीबोर्ड के साथ एक टीवी रिमोट, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन, स्पीकर और एक स्पाई-कैम पेन शामिल है।

Amritpal Singh News: असम की जिस जेल में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बंद है, वहां ऐसे लगता है कि बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को छापे के दौरान डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से स्पाई कैम, सिम और फोन मिला है। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही अमृतपाल सिंह बंद है।

Amritpal Singh jail

जिस जेल में बंद है अमृतपाल सिंह, वहां से मिला स्पाई कैमरा (फोटो- @gpsinghips)

End of Feed