क्राइम

Sandeshkhali Violence: बंगाल के संदेशखालि में भूमि हड़पने, यौन उत्पीड़न के मामले में एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 11:57 PM IST

Sandeshkhali Violence: तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा को संदेशखालि से पकड़ा गया। वह पुलिस में दर्ज शिकायतों में, पार्टी सहकर्मी और दो मुख्य आरोपी शाहजहां शेख तथा उत्तम सरदार के साथ नामजद आरोपी हैं।

Image

संदेशखाली में महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस

Photo : PTI

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखालि इलाके में कथित तौर पर भूमि हड़पने और महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिवप्रसाद हाजरा गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा को संदेशखालि से पकड़ा गया। वह पुलिस में दर्ज शिकायतों में, पार्टी सहकर्मी और दो मुख्य आरोपी शाहजहां शेख तथा उत्तम सरदार के साथ नामजद आरोपी हैं। हाजरा को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। नजात पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया- "हमने शिवप्रसाद हाजरा को आज शाम संदेशखालि से गिरफ्तार किया। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।"

अबतक 2 गिरफ्तार

इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था लेकिन शेख अब भी फरार है। हाजरा की गिरफ्तारी के साथ, मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, एक सूत्र ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी है।

End of Article