क्राइम

Nagpur Fire Case: नागपुर के जिस फैक्टरी में विस्फोट से मर गए थे 6 लोग, उसके निदेशक-प्रबंधक को गिरफ्तार होते ही मिल गई जमानत

Nagpur Fire Case: पुलिस के अनुसार विस्फोट बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जिनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Image

नागपुर फायर कांड में आरोपियों को मिली जमानत

Photo : PTI

Nagpur Fire Case: नागपुर के जिस विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट से 6 लोग मारे गए थे, उसके आरोपियों को गिरफ्तारी के साथ ही जमानत मिल लगी है। कारखाने में विस्फोट होने से छह श्रमिकों की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को कारखाना निदेशक और उसके प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में दोनों को जमानत मिल गयी।

50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत

एक अधिकारी ने इस लेकर जानकारी देते हुए PTI से कहा कि कि ‘चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक जय शिवशंकर खेमका और कारखाने के प्रबंधक सागर देशमुख को गिरफ्तार कर उन्हें आज यहां एक अदालत में पेश किया गया। हिंगना के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

9 में से 6 की मौत

यह कारखाना नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना थाना क्षेत्र के धमना गांव में है। पुलिस के अनुसार विस्फोट बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ था। कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जिनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विस्फोट के समय अधिकतर ये श्रमिक कारखाने की पैकेजिंग इकाई में काम कर रहे थे।

दोनों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि कारखाने के निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ बृहस्पतिवार रात में भादंसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके अनुसार बाद में नागपुर के रामनगर निवासी खेमका और देशमुख को गिरफ्तार किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article