'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर कहा- अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। मेरी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग मार के सुसाइड अटेम्प्ट किया है, तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है?

Shraddha Dubey Video: शिव शर्मा मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में श्रद्धा ने एक बार फिर खुद को बेगुनाह बताया है। साथ ही बताया कि उसने क्यों भागने का फैसला किया। इस वीडियो में श्रद्धा ने कहा, मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिव की मौत मामले में बार-बार उछाला जा रहा है। मेरा उससे कोई मतलब नहीं था, मेरा उस हत्या से कोई मतलब नहीं था। वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है? मैंने अपनी आंखों से देखा उसको कूदते हुए, ठीक?

shraddha dubey

श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने

सीसीटीवी कैमरे में सब निकलेगा

अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग मार के सुसाइड अटेम्प्ट किया है, तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है? यह 7 तारीख की घटना है, जिस दिन शिवा ने एक चाय वाले के जरिए कपूरथला में जहां कपूरथला मेन चौराहे पे एक चाय वाला है, वहां पर हम लोग अक्सर चाय पिया करते थे, उसके थ्रू उसने मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। शिवा शर्मा से मेरी छह-सात दिनों से कोई बातचीत नहीं हो रही थी 7 तारीख के पहले। पांच-छह दिन से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। उसने चाय वाले के थ्रू मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। उसमें वह बहुत रो रहा था।

End of Feed