छत्रपति संभाजीनगर: साढ़े सात हजार रुपए की उधारी बार-बार मांगने से आक्रोशित युवक ने बीच सरेराह देसी पिस्तौल से ताबडतोब गोलीबारी कर दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई और बीच-बचाव के लिए आया अन्य युवक घायल हो गया। यह सनसनीखेज घटना बायजीपुरा गली नंबर 16 में बुधवार, 9 अगस्त की रात 8 बजे हुई। मृतक की शिनाख्त हमद सलेह अब्दुल्ला कुतुब चाऊस (24, निवासी गली नंबर 14, बायजीपुरा) और घायल युवक की पहचान समीर पठान के रूप में की गई है। वारदात के बाद फरार हमलावर फयाज बशीर पटेल की पुलिस सरगर्मी से खोजबीन कर रही है। जिन्सी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रामेश्वर रेंगे ने कहा कि बायजीपुरा क्षेत्र में मुख्य सड़क परहयात क्लीनिक और आरएमएस फार्मा के सामने हमद चाऊस और हमलावर फयाज पटेल के बीच बकाया के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई।
छत्रपति संभाजीनगर: 7500 रुपए उधारी मांगने पर मार दी गोली, युवक की मौत
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 10, 2023, 02:39 PM IST
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में साढ़े सात हजार रुपए की उधारी पर आक्रोशित युवक ने देसी पिस्तौल से दूसरे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
End of Feed
