Faridabad: बाप और भाइयों ने पीट-पीटकर उतारा शराबी युवक को मौत के घाट, बचने के लिए रचा आत्महत्या का खेल

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या के आरोप उसी के पिता और भाइयों पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पर उसके ही पिता और दो भाइयों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था और शराब का आदी बताया जा रहा है।

Man Allegedly Beaten to Death by Father and Brothers

पिता और भाइयों द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या

आरोप है कि 15 सितंबर को घरेलू विवाद के चलते उसके पिता धनीराम और दो भाइयों सुदामा और सूरज ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के इरादे से तीनों आरोपियों ने कृष्णा के शव को फांसी पर लटका दिया। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि कृष्णा की मौत उसके परिवार वालों ने ही की है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

End of Feed