उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर का लाइव मर्डर, हमलावर ने गोलियों से भूना; खुद कर ली आत्महत्या

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 8, 2024, 11:09 PM IST

गुरुवार को मुंबई के दहिसर में उद्धव गुट के एक शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को गोली मार दी गई। इस फायरिंग में तीन गोलियां शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को लगी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को उस समय गोलियों से भून दिया गया जब वो सोशल माडिया पर लाइव थे। मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना यूबीटी के नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। जिस शख्स के साथ अभिषेक घोसालकर लाइव कर रहे थे, उसी ने उन्हें गोली मारी है।

Abhishek Ghosalkar

अभिषेक घोसालकर की मारी गई गोली (फोटो- ISupportAbhishekGhosalkar)

End of Feed