क्राइम

​Arabul Islam Arrested: बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा में TMC नेता के गिरेबान तक पहुंचे कोलकाता पुलिस के हाथ, अराबुल इस्लाम गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 9, 2024, 12:10 AM IST

Arabul Islam Arrested in west bengal panchayat poll violence: भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को उत्तरी काशीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अराबुल को तृणमूल के कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है और ममता बनर्जी के करीबी के तौर पर भी इनकी पहचान रही है।

Image

अराबुल इस्लाम गिरफ्तार

Photo : PTI

Arabul Islams Arrest News: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा में अब ममता बनर्जी की पुलिस ही टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने लगी है। विपक्ष पहले से ही इसका दावा करते रहा है कि टीएमसी नेता ही हिंसा में शामिल रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी इससे इनकार करते रही है। अब कोलकाता पुलिस ने टीएमसी नेता अराबुल इस्लाम को हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उत्तरी काशीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद, इस्लाम को पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार ले जाया गया है।

Bhangor Case में हुई है गिरफ्तारी

भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को उत्तरी काशीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अराबुल को तृणमूल के कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है और ममता बनर्जी के करीबी के तौर पर भी इनकी पहचान रही है। भांगल में पंचायत चुनाव के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इस दौरान भांगर में आइएसएफ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें अराबुल इस्लाम का नाम सामने आया था। पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

पिछले साल हुई थी हत्या

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी पिछले साल जून में दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक झड़प के बाद इस्लाम के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले से हुई है। पिछले साल हुई झड़प में दो टीएमसी समर्थकों और एक आईएसएफ कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने आईएसएफ कार्यकर्ता की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली।

हिंसा का आरोप

भांगर 2 पंचायत समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक इस्लाम पर लंबे समय से विपक्षी दलों द्वारा राजनीतिक हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस्लाम और टीएमसी इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article